Random

Fish swimming from right to left आर्यान : एक अलोकिक योद्धा एक ऐसे योद्धा की कहानी जिसके आगे इंसान तो क्या देवता भी झुक गये. जुड़िये हमारे साथ इस रोमांचित कर देने वाले सफ़र पर .... कहानी प्रारंभ - बदले की भावना शीर्षक से

Search This Blog

Sunday, 12 April 2015

अवसर मिले ; पकड़ लो - 3


Page - 16

सूर्पनखा की आयु अभी कम ही थी चंचल, सुन्दर, मोहक छवि की लड़की जिसमे बाल सुलभ सारा अल्हड पन भी था. सूर्पनखा पैदा होने के बाद से हमेशा प्राकृतिक बातावरण में पली बढ़ी  थी इसलिए उसे प्रकृति से लगाब ज्यादा ही था जिस गुफा कन्दरा के पास सुमाली सहित सभी दैत्य छिप कर रहते थे वही समीप में एक प्राकृतिक झील थी जहाँ चारो ओर हरियाली लिए सुन्दर पेड़, फूलो से लदे, विहंगम द्रश्य बनाते थे मानो नीली झील के चारो ओर हरा रंग उसके ऊपर पीले और लाल रंग के फूलो का गुच्छा , प्रकृति ने खुद ही चित्रकारी की हो. सुबह सूर्योदय के समय जब सूर्य के लालिमा लिए प्रकाश की किरणे झील के स्वच्छ नीले पानी पर पड़ती थी और झील का लहराता पानी ऐसे लगता था मानो सूर्य खुद झील की गोद में डूब कर तैर रहा हो लगभग यही अनुपम द्रश्य की सुन्दरता शाम को भी होती थी. झील में डूबते हुए सूर्य को शाम के समय देखना सूर्पनखा को बहुत प्रिय था बह नित्य सायःकाल झील पर यही द्रश्य देखने अवश्य जाती थी.

 एक दिन शाम के समय सूर्पनखा तेजी से भागी हुई झील की ओर जा रही थी माँ केकषी ने देखा तो टोका

“ सूर्पनखा ! इतनी तेज कहा भागी जा रही हो ? “

“ बस अभी आई माता श्री “ बिना रुके ही सूर्पनखा ने उत्तर दिया

“मै जानती हूँ तुम रोज शाम को झील पर जाती हो देखो वह जंगल है जहा हिंसक पशु भी होते है अगर कोई हिंसक जानवर आ जाए तो तेरे पास कोई अस्त्र शस्त्र भी नहीं है क्या करेगी “ केकषी ने चिल्ला कर  पूछा

सूर्पनखा रुकी अपने नाख़ून केकषी को दिखा कर बोली “ माँ मेरे नाख़ून देखे है मेरा नाम सूर्पनखा यूं ही नहीं है ये नाख़ून ही मेरे अश्त्र शस्त्र सभी कुछ है आप बिलकुल चिंता ना करे ..... मै जाती हूँ देर हो रही है “ कह कर सूर्पनखा भाग गई

Monday, 6 April 2015

अवसर मिले ; पकड़ लो - 2

Page - 15

भोजन करने के बाद उपवीत और रावन दोनों एक एकांत सी जगह पर रुक गए भीड़ से दूर शांति में रावन ने उपवीत से पूछा “ मित्र ये कलीकेय मेरे साथ इस तरह का व्यबहार क्यों कर रहे है ?”

“ क्यों की तुम एक आर्य पुत्र हो और कलिकेय आर्य पर विश्वास नहीं कर सकते “ उपवीत ने कहा

“ तब तो यैसे कई होगे जो मुझ पर विश्वास नही करेगे ?” रावन ने पूछा

“नहीं यदि शुक्राचार्य आप पर विश्वास कर ले और आपको शिक्षा दे तो शायद सभी आप पर विश्वास करके आपका समर्थन करेगे “ उपवीत ने बताया

“कलिकेय भी ?” रावन ने फिर पूछा

“ हा शायद कलिकेय भी “ उपवीत ने कहा

“ जाऊगा शुक्राचार्य के पास, फिर देखता हूँ वो मुझे शिक्षा योग्य मानते है या नही ? या फिर वो भी तात अगस्त की तरह ही मुझे .............” रावन कुछ कहना चाह रहा था की उपवीत हँसने लगा और बोला “ आपकी तो समस्या ही अजीव है दैत्य आपको आर्य पुत्र मान कर विश्वास नही करते आर्य आपको दैत्य मान कर विश्वास नही करते इधर माँ उधर पिता “

Saturday, 28 March 2015

अवसर मिले ; पकड़ लो

                                                                                Page - 14

“अब तुम ही सोच रहे हो तो बताओ इस अन्याय से कौन करेगा हमारी रक्षा ?“ अब कैकसी ने पूछा

रावन अभी भी अपनी ही सोंच में डूबा हुआ था उसने आर्यों की सोंच भी याद की जो अगस्त आश्रम में उसने दैत्यों के प्रति देखी थी जब केवल उसकी माँ के दैत्य होने के कारन ही पूर्ण शिक्षा से वंचित किया गया था . देव और आर्य दोनों ही जातिया दैत्य जाति को तिरस्कृत रूप में देखते है तभी तो दैत्यों को आर्यावृत से दूर यहाँ सदूर दक्षिण में दंडकारन्य के घने जंगल में समुद्र के पास छोड़ रखा है. रावन को लगा यदि रावन ने इनको भय मुक्त किया तो रावन अपने पराक्रम से देव अधिपति इंद्र की तरह ही अपना साम्राज्य बना सकता है क्यों की दैत्यों में अभी भी कई योग्य योद्धा है जो केवल उचित नेतृत्व के आभाव में दिशाहीन बैठे है यहाँ बल तो है बुध्दी नहीं है. यदि मै इनको न्याय दिला सका इनको समाज में स्थान दिलवा सका तो पूरे भूमंडल पर मेरा राज्य हो सकता है इन दैत्यों को चाहिए क्या ..... न्याय ..... उसके लिए मेरा नेतृत्व ........और रक्षा

रावन को उपवीत की बाते याद आ रही थी उपबीत ने रावन से कहा था “ हाथ में आया अवसर मत छोडो “ रावन ने याद  किया ओर बोल पड़ा “वयं रक्षामः“

सभी रावन की  ओर उम्मीद भरी नजर से देखने लगे.

वयं रक्षामः” रावन पुनः बोला सभी रावन की ओर बराबर देख रहे थे.

“अर्थात हम अपनी रक्षा स्यम  करेगे हम ना ही देवताओं से समर्थन मागेगे ना ही उनसे रक्षा करवायेगे हमारा अपना ही एक समुदाय होगा जहा हम सब एक दूसरे की रक्षा करेगे ओर वह जो रक्षा करेगा वह होगा रक्षः सः “ रावन ने अपनी बात पूरी की

“ राक्षसः? “ एक दैत्य ने प्रश्न बाचक रूप में पूछा 

Tuesday, 24 March 2015

निर्धारित लक्ष्य :निश्चित सफलता – 9

Page - 13

यदि तुम दुनिया को अपने सिद्धांतो पर नही चलाते तो दुनिया तुम्हे अपने नियम से चलाएगी“
“ जो भी अवसर मिले उसका लाभ उठाईये “

उपवीत के कहे शब्द रावन के दिमाग में गूज रहे थे. सोचते सोचते रावन उत्सव स्थल पर आ गया.
“वत्स रावन कहा चले गए थे ? आओ मै तुम्हारा सबसे परिचय करवा दू“ सुमाली ने रावन को देखते ही कहा

रावन सुमाली के साथ साथ चल दिया सुमाली के इशारे पर संगीत ओर नृत्य रुक गया, अब सुमाली ने पूरी सभा से बोलना शुरू किया “मेरे दैत्य बंधुओ ओर दैत्य समर्थक बंधुओ ये है मेरी अति बिदुशी पुत्री कैकसी का परम योद्धा जेष्ठ पुत्र रावन, यह हमारे दुखो का अंत करेगा, यह हमारे परम शत्रु देव अधिपति इंद्र को उसकी दुष्टता का दंड देगा “

“ सेनापति सुमाली तुम इतने विश्वास से कैसे कह सकते हो की रावन देवताओ को दंड देगा ?“ एक बूढे कालिकेय ने पूछा

“ बुजुर्ग कलिकेय ! मै तुम्हारे प्रश्न की प्रसंसा करता हूँ परन्तु मै इसलिए ऐसा कह रहा हूँ क्यों की मै जानता  हूँ की रावन बलशाली है बुद्धिमान है कल ही इसकी बुधि ओर बल का परीक्षण हो चुका है इसने दस धनुष धारीयो को निहत्धे पराजित  किया था “ सुमाली ने कहा

“ रावन की बुधि की प्रसंसा तो मैंने अगस्त आश्रम में भी सुनी थी जहा मेरा एक मित्र रूप बदल कर रहता है “ एक अन्य दैत्य ने कहा

Sunday, 15 March 2015

निर्धारित लक्ष्य :निश्चित सफलता – 8

Page - 12

रावन के आने की खुशी में सुमाली के साथ कैकसी, सूर्पनखा, माल्यबंत, माली सहित दैत्य जाति के दानव जाति के असुर कालिकेय सहित सभी दैत्य समर्थक जाति के प्रमुख योद्धा उत्सव मना रहे थे. सभी को लग रहा था अब अस्तित्व की तलाश में घुमती हमारी जाति का उद्धारक आ गया है और रावन उनकी जाति का अस्तित्व पुनः स्थापित करेगा. सुमाली चाहता था इस प्रकार आयोजन के से रावन का सभी से परिचय हो जाये. सब के अन्दर पुनः नई उर्जा पैदा हो जाये नई आशा, नया जोश पूरी जाति में पैदा हो. बिना जोश के तो कुछ भी संभव नहीं है.

रावन इन बातो से अनभिज्ञ था उसे मात्र ये लग रहा था की वह अपने नाना, मामा आदि से मिल रहा है. उत्सव का प्रयोजन उसके लिए महज ओपचारिक ही लग रहा था.

कैकसी के ओजस्वी पुत्र के प्रथम आगमन के अवसर में हो रहे उत्सव में मांस मदिरा आदि दैत्यों के लिए रुचिकर भोजन की पूरी ब्यबस्था थी. रावन के लिए ये सब नया और अरुचिकर था . उत्सव में दैत्य कन्याओ का नृत्य एवं संगीत चल रहा था, रावन ने नृत्य सीखा अवश्य था परन्तु यह नृत्य शैली रावन के लिए अनोखी थी, नृत्य की भव भंगिमाये रावन को अच्छी नहीं लग रही  थी ,उसे ये उत्तेजना से परिपूर्ण लग रही थी.

रावण ये सब छोड़ कर एकांत में जाना चाह रहा था. रावन एकांत की चाह में चारो ओर देख रहा था, सहसा उसकी नजर उस गुफा कन्दरा के अन्दर ही एक ऊपर से गिरती जलधार पर पड़ी. प्राक्रतिक विहंगम द्रश्य ! रावन खुश हो गया रावन धीरे से उस ओर चल दिया. जल का प्रवाह एक छोटे से कुण्ड पर ख़त्म होता था रावण कुण्ड के समीप जाने लगा. कुण्ड में दूर से ही स्वच्छ जल स्पष्ट दिख रहा था. सहसा रावन रुका, रावन ने देखा एक नव वयस्क दैत्य कन्या कुण्ड के जल में बीच में खडी कुछ ढूढ़ रही है, रावन को याद आया यही सुंदरी तो अभी कुछ देर पहले नृत्य कर रही थी . दैत्य सुंदरी का शरीर पूरा अनुपातिक गढ़ा हुआ अत्यंत सुन्दर, गोरा, मिश्रित गुलाबी रंग गीले कपड़ो में उभरता शरीर, स्पष्ट दिख रहा था सुंदरी बार बार पानी में डूबती फिर उठती, सिर से गिरती पानी की बुँदे हल्की रोशनी में भी उसके गुलाबी शरीर में मोती की तरह चमक रहे थे. यह ढूढ़ क्या रही है ? रावन सोचने लगा. रावन से अनजान सुंदरी आधे से ज्यादा उघरे शरीर से अनजान अपने कार्य में लगी हुई थी.

Sunday, 1 March 2015

निर्धारित लक्ष्य :निश्चित सफलता – 7


page - 11

कैकसी, रावन ओर सूर्पनखा तीनो कठिन दुर्गम पहाडियों के रास्ते को पार करके, समुद्र को पार करके , अब सिंघल दीप के कठिन दुर्गम रास्ते पर चल रहे थे. सूर्पनखा ने पूछा “ माँ अब तो मंजिल नजदीक आ गई है ना ?“

“पुत्री हमेशा याद रखो जब मंजिल की ओर चल रहे हो तो शुरुवात में ओर जब मंजिल के नजदीक हो तब ज्यादा सतर्क रहो इसलिए अभी कुछ मत सोचो बस चलते रहो  जब तक मंजिल पर ना पहुच जाओ“ कैकसी ने कहा

“लेकिन माँ आप हमें यहाँ क्यों ले जा रहीं है ?” अब रावन ने पूछा

“रावन तुमने युद्ध की शिक्षा प्राप्त की है अब यहाँ तुम्हारी प्रतिभा की परीक्षा होगी तुम्हारे पिता तो मात्र तुमसे मात्र देवताओ की स्तुतिया ही करवाते “कैकसी ने कहा

Thursday, 26 February 2015

निर्धारित लक्ष्य :निश्चित सफलता – 6


PAGE - 10

विश्रवा आश्रम में कैकसी अपने पुत्र रावन का स्वागत करते हुए बोली- 

“आओ मेरे इतिहास निर्माता पुत्र ! आओ तुम्हारा स्वागत है“

“प्रणाम माता !” रावन ने अभिवादन कियां

“चिरंजीवी हो पुत्र तुम्हारा यश कीर्ति इतना बढे की दिग दिगांतर में नाम रौशन करो“ कैकसी ने आशीर्वाद दिया

विश्रवा भी वही आ गए.

“पुत्र रावन ! स्वागत ! स्वागत“ विश्रवा ने रावन को देख कर कहा

“प्रणाम पिता श्री“ रावन ने झुक कर अभिवादन किया

“आओ पुत्र मेरे गले लग जाओ“ विश्रवा ने विभोर हो कर कहा फिर कैकसी की ओर देख कर कहा

“देवी कैकसी देखो अपने पुत्र रावन का सुडौल शारीर मुख मंडल से फूटती अलौकिक आभा देवताओ सा तेज है इसमे“

“हा आप देख लीजिये ,जी भर कर मेरे पुत्र को क्यों की कल वो अपने नाना के यहाँ चला जायेगा“ कैकसी बोली

“नाना के यहाँ ये आप क्या कह रही है ? अभी तो रावन आया है दो वर्ष के बाद , अभी कुछ दिन रुकने दीजिये यही पर फिर बाद में चला जायेगा“ विश्रवा बोले

“ऋषिवर मेरे पिता ने अभी रावन को नहीं देखा कई वर्षो से मुझे नहीं देखा उनका सन्देश वाहक भी आया था, मुझे जाना ही होगा“ कैकसी ने कहा

निर्धारित लक्ष्य :निश्चित सफलता – 5


PAGE - 9


    अगस्त आश्रम में रावन, कुम्भकर्ण ओर विभीषण की शिक्षा दीक्षा उनकी इच्छा के अनुरूप प्रारम्भ हो गई अगस्त ने रावन को अश्त्र शस्त्र, युध योजना आदि का प्रारम्भिक ज्ञान तो दिया परन्तु उस समय के अति विशिष्ट एवं विशिष्ट आयुध का परिचय भी नहीं दिया क्यों की अगस्त को भय था कही रावन अपने मात्र पक्ष से प्रभावित हो कर दैत्यों के साथ मिल कर इन आयुध का दुरूपयोग न करने लगे. रावन ने दो वर्षो में ही अपनी निर्धारित शिक्षा पूरी कर ली जबकि कुम्भकर्ण विभीषण की शिक्षा अभी हो रही थी.

रावन की शिक्षा के अंतिम दिन अगस्त ने रावन से कहा-

“विश्रवा पुत्र रावन इस आश्रम में आज से तुम्हारी शिक्षा पूरी हुई एक ऋषि पुत्र होने के अनुरूप तुम्हे अश्त्र शश्त्र के संचालन का अच्छा ज्ञान हो गया है, तुम्हारे शरीर की चपलता, बल, बुधि का चातुर्य सभी प्रशंसा योग्य है, तुमने अल्प समय में अच्छा ज्ञान प्राप्त किया है जाओ पुत्र अपनी शिक्षा का प्रयोग हमेशा अन्याय के विरुध ही करना कभी भी बल का प्रयोग प्रदर्शन के लिए मत करना"



ShareThis

Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...

Carousel

Recent

Subscribe
emailSubscribe to our mailing list to get the updates to your email inbox...
Delivered by FeedBurner | powered by blogtipsntricks